- द्वारा Nikki Sharma
- जुल॰ 9 2024
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया: जानिए पूरी घटना
8 जुलाई 2024 को जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह घटना माचेदी इलाके में हुई, जहां आतंकियों ने सेना के काफिले पर गोलीबारी की। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।