- द्वारा Nikki Sharma
- जुल॰ 13 2024
भाजपा को भारी पड़ा विपक्ष का गठबंधन: INDIA ब्लॉक ने जीती 13 में से 10 सीटें
देश के सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे आ चुके हैं। विपक्षी INDIA ब्लॉक जिसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और आम आदमी पार्टी शामिल हैं, ने दस सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि भाजपा केवल दो सीटें ही हासिल कर पाई। इनमें मुख्य राज्य तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।